राजभवन लोक कल्याण की जिम्मेदारी : राज्यपाल पटेल

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राजभवन लोक कल्याण की जिम्मेदारी है। इसी भाव के साथ उन्होंने प्रदेश के सभी 52 जिलों का भ्रमण कर आमजन, वंचित वर्ग के दुःख दर्द की जानकारी प्राप्त की है। उनके समाधान और विकास के कार्य किए हैं।

Read More

मध्यप्रदेश में हो रहा है बहनों का सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में बहनों का सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण हो रहा है। एक समय था जब यहाँ परिवार में कन्या को बोझ माना जाता था, आज वह वरदान हो गई है। लाड़ली लक्ष्मी योजना ने प्रदेश की 44 लाख 90 हजार कन्याओं को लखपति बनाया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में गरीब कन्याओं का विवाह सरकार करवाती है। स्थानीय निकायों के निर्वाचन में बहनों को मिले 50 प्रतिशत आरक्षण से वे राजनीतिक रूप से सशक्त हुई है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनायेगी। बहनों को स्टांप शुल्क में छूट के प्रावधान से आज 45 प्रतिशत जमीन बहनों के नाम हो रही है।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने मंदसौर जिले के ग्राम जवानपुरा में दाबयुक्त वृहद सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन किया

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंदसौर जिले के ग्राम जवानपुरा में 2374 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली कयामपुर-सीतामऊ दाबयुक्त वृहद सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन कर शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने चंबल नदी, गांधी सागर जलाशय पर निर्मित होने वाली सिंचाई परियोजना का गेंती चला कर निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने चंबल नदी की पूजा-अर्चना कर चुनरी भी ओढ़ाई।

Read More

हमारी कोशिश है बेटियों की जिन्दगी में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी कोशिश है कि बेटियों की जिन्दगी में कोई कमी नहीं रहे। बेटी को बोझ नहीं वरदान समझा जाए। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा बेटियों की प्रगति के लिए अनेक योजनएँ संचालित की जा रही हैं। परिवार और समाज को बेटी के विवाह में कोई परेशानी न हो और विवाह संस्कार पूर्ण उल्लास आनंद के वातावरण में संपन्न हो, इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना आरंभ की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान खुरई सागर में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में निवास कार्यालय से वर्चुअली शामिल हुए। सम्मेलन में खुरई से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

Read More

डिफाल्टर किसानों के लिये ब्याज माफी योजना के निर्देश जारी

भोपाल। राज्य मंत्रि-परिषद द्वारा लिये गये निर्णय के अनुक्रम में सहकारिता विभाग ने डिफाल्टर कृषकों के बकाया कालातीत फसल ऋणों के ब्याज माफ किये जाने के निर्देश जारी कर दिये गये हैं। ब्याज माफी योजना में डिफाल्टर कृषकों की संख्या और ब्याज की राशि आदि में आवश्यकतानुसार संशोधन/परिवर्तन का निर्णय लेने के लिये मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी भी गठित की गई है।

Read More

जीवन में तरक्की के लिए ईमानदारी और परिश्रम के साथ संवेदनशीलता जरूरी : राज्यपाल पटेल

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जीवन में तरक्की के लिए ईमानदारी और परिश्रम के साथ ही सोच का विशाल और संवेदनशील होना जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता है, उसके प्रति व्यक्ति का दृष्टिकोण ही उसे बड़ा और छोटा करता है।

Read More

अब जनता को अपने कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अब जनता को अपने कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म-दिन 17 सितंबर से मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का प्रथम चरण चलाया गया था, जिसमें अधिकारियों द्वारा गाँव-गाँव, वार्ड- वार्ड जाकर जनता के कार्य किए और पात्र लोगों को शासकीय योजनओं से जोड़ा। इस दौरान प्रदेश में 83 लाख नए हितग्राहियों के नाम विभिन्न योजनाओं में जोड़े गए।

Read More

राज्य सरकार माँ-बहन-बेटी के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेगी : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के ग्राम गुड़भेला में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअल शामिल हुए। उन्होंने 415 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विवाह के पवित्र बंधन में बंध रहे दम्पत्ति सुखी, प्रसन्न और आनंदमयी जीवन व्यतीत करें तथा दोनों कुलों और परिवारों का सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाएँ यही कामना है।

Read More

प्रदेश के 11 लाख से अधिक डिफॉल्टर किसानों का 2 हजार 123 करोड़ रूपये का ब्याज माफ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों से संबद्ध प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के 2 लाख रूपये तक के 11 लाख 19 हजार डिफाल्टर किसानों पर बकाया ब्याज की राशि 2 हजार 123 करोड़ रूपये माफ करने के लिए ब्याज माफी योजना को मंजूरी दी गई। 
मुख्यमंत्री श्री चौहान की घोषणा "जो किसान ऋण माफी के चक्कर में डिफाल्टर हो गये हैं, उनके ब्याज की राशि सरकार द्वारा भरी जायेगी" के अनुरूप मंत्रि-परिषद द्वारा यह योजना मंजूर की गई। ऐसे डिफॉल्टर किसान, जिन पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के 31 मार्च, 2023 की स्थिति में मूल एवं ब्याज को मिला कर 2 लाख रूपये तक का ऋण बकाया है, के ब्याज की भरपाई राज्य शासन द्वारा की जायेगी।

Read More

अवैध परिवहन की रोकथाम में होगा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जिला खनिज प्रतिष्ठान की राशि से कराए जाने वाले कार्यों की अनुमति और स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाये कि जनहित और विकास के कार्य शीघ्र पूर्ण हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में जिला खनिज प्रतिष्ठान की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

Read More